डेटा सिक्योरिटी के लिए अब अमेरिकन चिप मेकर कंपनी इंटेल ने माइक्रोसॉफ्ट के अमेरिका में चल रहे डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (DARPA) प्रोग्राम का सपोर्ट किया है।

 

डेटा सिक्योरिटी के लिए अब अमेरिकन चिप मेकर कंपनी इंटेल ने माइक्रोसॉफ्ट के अमेरिका में चल रहे डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (DARPA) प्रोग्राम का सपोर्ट किया है। ये दोनों डेटा प्राइवेसी और एन्क्रिप्टेड डेटा को लेकर काम करेंगी। इंटेल ने बताया कि इसका उद्देश्य होमोमोर्फिक एन्क्रिप्शन (FHE) को डेवलप करना है।

ट्रस्टेड एक्जीक्युशन एनवायरमेंट भी सेफ नहीं
DARPA DPRIVE प्रोग्राम के इंटेल लैब में प्रिंसिपल इंजीनियर और प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर, रोसारियो कैममरोटा ने बताया कि डेटा की सुरक्षा के लिए ट्रस्टेड एक्जीक्युशन एनवायरमेंट और अन्य गोपनीय कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजीज में मजबूत के बावजूद इस पर साइबर अटैक की संभावनाएं बन जाती हैं।

अमेरिका में क्लाउड इकोसिस्टम का लीडर माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका में प्रमुख क्लाउड इकोसिस्टम और होमोमोर्फिक एन्क्रिप्शन पार्टनर है, जो टेक्नोलॉजी के कमर्शियल एडॉप्शन में लीडर है। अमेरिकी सरकार के साथ माइक्रोसॉफ्ट Azure और माइक्रोसॉफ्ट JEDI क्लाउड का परीक्षण करके इसे विकसित किया गया है।

फुली होमोमोर्फिक एन्क्रिप्शन यूजर्स को हमेशा-एन्क्रिप्टेड डेटा, या क्रिप्टोग्राम पर गणना करने में सक्षम बनाता है। डेटा को कभी भी डिक्रिप्ट करने की आवश्यकता नहीं है। ये साइबर खतरों की संभावना को कम करता है।

क्लाउड कंप्यूटिंग से कंपनी खुश
Azure ग्लोबल के CTO और माइक्रोसॉफ्ट में मिशन सिस्टम के वाइस प्रेसिडेंट, विलियम चैपल ने बताया कि हम DARPA DPRIVE कार्यक्रम में क्लाउड कंप्यूटिंग और होमोमोर्फिक एन्क्रिप्शन में अपनी विशेषज्ञता लाने के लिए खुश हैं। इस टेक्नोलॉजी के कमर्शियल इस्तेमाल से हमारे कस्टमर्स को भी मदद मिलेगी।