सबसे ज्यादा संक्रमित रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में मरीजों को नहीं मिल रहे बेड, सिर्फ कुछ छोटे जिलों में ही वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड खाली

छत्तीसगढ़ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को झेल रहा है। लगातार मौत के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। इस बार संक्रमण की वजह से गंभीर मरीजों की तादाद बढ़ी है। ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की जरूरत सबसे ज्यादा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रदेश के बड़े शहरों में लोगों को ऑक्सीजन बेड नहीं मिल रहे, वेंटिलेटर भी खाली नहीं है। रेलवे के रिजर्वेशन की तरह अस्पतालों में लोग वेटिंग पर हैं। मगर छोटे शहर जहां संक्रमण अब भी विकराल नहीं हुआ है, वहां कुछ इमरजेंसी बेड्स खाली हैं।

तस्वीर राजनांदगांव के बसंतपुर अस्पताल की है। यहां भी संक्रमित खाली बेड न मिलने की सूरत में इंतजार कर रहे हैं।
तस्वीर राजनांदगांव के बसंतपुर अस्पताल की है। यहां भी संक्रमित खाली बेड न मिलने की सूरत में इंतजार कर रहे हैं।
तस्वीर रायपुर अंबेडकर अस्पताल के बाहर की, इन मरीजों को भी बेड का इंतजार है।
तस्वीर रायपुर अंबेडकर अस्पताल के बाहर की, इन मरीजों को भी बेड का इंतजार है।

अगर वेबसाइट न खुले तो कोई जानकारी नहीं मिलती

प्रदेश सरकार के कोविड हेल्पलाइन नंबर 104 पर दैनिक भास्कर ने फोन किया। रिपोर्टर ने पूछा कि खाली बेड की जानकारी कहां मिलेगी। कर्मचारी ने जवाब में कहा कि https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx इस लिंक पर जानकारी मिलेगी। रिपोर्टर ने उसी वक्त ये वेबसाइट चेक की, तो सर्वर की दिक्कत बता दी गई। कर्मचारी को ये जानकारी दी गई, रिपोर्टर ने पूछा कि साइट के न खुलने पर कोई नंबर या अस्पतालों की जानकारी दे सकते हैं जहां मरीज इमरजेंसी में फोन करके खाली बेड की जानकारी ले सके, तो कर्मचारी ने जवाब- दिया ऐसा कोई नंबर नहीं, है आप वेबसाइट ही चेक करिए। कुछ देर में खुल जाएगी। (इस बातचीत का ऑडियो दैनिक भास्कर के पास है)

बिलासपुर हाईकोर्ट में सरकार का जवाब- खाली हैं ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर

राज्य सरकार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में कहा था कि राज्य में इनकी किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य में 7500 ऑक्सीजन बेड हैं, जिसमें से इस समय 2000 से ज्यादा खाली हैं। इसी तरह HDU और ICU के बेड भी खाली हैं। आज की स्थिति में 242 वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं।कोर्ट में यह भी कहा गया कि रायपुर में तो 112 वेंटिलेटर खाली हैं और ऑक्सीजन के 700 बेड उपलब्ध है।

तस्वीर बिलासपुर की है। सिम्स अस्पताल में बेड नहीं मिला तो ऑटो ये महिला लौट गई।
तस्वीर बिलासपुर की है। सिम्स अस्पताल में बेड नहीं मिला तो ऑटो ये महिला लौट गई।

इन प्रमुख शहरों में कोरोना का हाल

  • रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 3215 नए मरीज मिले हैं। 57 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 17 हजार 662 हैं।
  • दुर्ग में 1857 नए मरीज, 23 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 12418 हैं।
  • बिलासपुर में 1317 नए मरीज मिले, 40 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 9395 हैं।
  • राजनांदगांव में 973 नए मरीज मिले, 11 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 7833 हैं।
  • रायगढ़ में 1144 नए मरीज मिले, 7 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 7536 हैं।
  • कोरबा में 843 लोग संक्रमित हुए, 19 लोगों की मौत हुई। अब यहां 7077 एक्टिव मरीज हैं।