पॉजीटिव बताकर 2 माह की बच्ची को मेकाहारा रेफर किया, मौत के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई, उम्र भी 20 वर्ष बताया

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। 2 महीने की बच्चों को कोरोना पॉजीटिव बताकर रायपुर रेफर कर दिया। मेकाहारा पहुंचने से पहली ही बच्ची की एम्बुलेंस में मौत हो गई। मौत के बाद बच्ची की कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव आई।

बच्ची का अंतिम संस्कार कर जब परिजन घर पहुंचे उन्हें मोबाइल नंबर पर मिले मैसेज के आधार पर इसकी जानकारी हुई। बच्ची की उम्र 20 वर्ष दर्शा दी गई थी। बच्ची के मामा रवि ने इसकी शिकायत की है।

जानिए अस्पताल पहुंचने से लेकर रेफर का टाइम लाइन

25 अप्रैल दोपहर के समय बच्ची को बुखार आया, निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राइमरी ट्रीटमेंट से आराम हो गया। शाम को बच्ची का फिर बुखार आया। रात होने से जिला अस्पताल ले जाया गया। रात 11.30 बजे कोरोना पॉजीटिव बता दिया गया। 26 अप्रैल- सुबह 3 रायपुर रेफर कर दिया गया। सुबह 5.15 बजे रायपुर जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह 5 बजे यहां से मेकाहारा जाने कहा गया। सुबह 6 बजे मेकाहारा पहुंचे, रिपोर्ट दिखाया। सुबह 6 से 6.15 बजे तक मिलान करते रहे। सुबह 6.15 बजे मौत हो गई।

यह लापरवाही है, कलेक्टर को अवगत कराया है
इस मामले में सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ने कहा कि मामले में लापरवाही हुई है। कलेक्टर को अवगत करा दिया है। जल्द ही मामले में जांच होगी। जो कोई भी इसमें दोषी होगा, उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।