मुख्यमंत्री ने लिया फैसला, पुलिस परिवारों की मांगों को लेकर ADG हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी

रायपुर- राजधानी में लगातार बस्तर के सहायक आरक्षकों के मसले पर उनके परिजन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, बस्तर के इन सहायक आरक्षक का परिवार कल डीजीपी अशोक जुनेजा से मिला था और डीजीपी ने सभी माँगों को सुनने के बाद सहानुभूतिपूर्वक फ़ैसले का आश्वासन दिया था। उनकी माँगों को पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ADG हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बना दी है। इस समिति में ADG हिमांशु गुप्ता,IG बस्तर पी सुंदरराज,DIG बी एल ध्रुव और AIG श्रीमती मिलना कुर्रे शामिल हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने सुबह इस मामले में समिति का ही गठन कर दिया। यह समिति इन सहायक आरक्षकों के माँगों को सुनेगी और पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी।