टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान होंगे रोहित शर्मा, सिर्फ टेस्ट में कप्तानी करेंगे विराट कोहली

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ रोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी दे दी गई है। वो टी-20 इंटरनेशनल के बाद टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान बनाए गए हैं। विराट कोहली से वनडे कप्तानी वापस ले ली गई है। ऑल इंडिया सिलेक्शन कमेटी ने बुधवार को ये फैसला लिया। रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान बनाया गया था। रोहित को 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है।