क्या छत्तीसगढ़ सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद मंत्रिमंडल में हो सकते हैं बदलाव

रायपुर– क्या छत्तीसगढ़ सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं, दरअसल सोमवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनकी कुछ महत्वपूर्ण बैठक है।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल बदलने को लेकर बीते शुक्रवार को कहा था कि यदि हाईकमान चाहेगा, तो मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। दिल्ली के बाद दो दिनों के लिए सीएम बघेल यूपी भी जाएंगे वहां लखनऊ और लखीमपुर खीरी में भी चुनाव संबंधी दौरे तय हैं। इन दौरों में सीएम बघेल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ चुनावी सभाएं करेंगे।