रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार की शाम से दिल्ली के प्रवास पर थे उन्होंने मंगलवार दोपहर दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाक़ात की। छत्तीसगढ़ में सरकार के तीन साल होने पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी। राहुल गाँधी और भूपेश बघेल के बीच उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि पार्टी किस तरह चुनावी तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

