योगेश यादव/बलौदाबाजार– संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय आज क्रिसमस डे के अवसर पर अपने विधानसभा के ग्राम गाड़ापाली एवं ग्राम तेंदूभाठा में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में शामिल हुए। और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी । साथ ही उन्होंने प्रभु परमेश्वर से क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि हेतू प्रार्थना किया ॥
विधायक चंद्र राय ने कहा- क्रिसमस ना सिर्फ धार्मिक मायनों में एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, बल्कि इसका एक सांस्कृतिक नजरिया भी है, इस दिन एक दूसरे को उपहार दिए जाते हैं और प्यार व खुशियां बांटी जाती हैं।


