CG- बस पलटी हादसे में 6 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर…

जगदलपुर से आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा जा रही बस सुकमा में देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसा कोहरे के चलते हुआ है। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुप्ता ट्रेवेल्स की बस जगदलपुर से रात करीब 9 बजे विजयवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। रात करीब 12 से 1 एक बीच बस सुकमा के कोंटा में असिरगुड़ा मोड़ के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई।