CG- बाथरूम में लटकती हुई मिली कोबरा 206 ‘ए’ में पदस्थ इंस्पेक्टर की लाश….

सुकमा- जिले के चिंता गुफा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस्पेक्टर कोबरा 206 ए कंपनी में तैनात था। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर जवान के शव को नागालैंड स्थित उनके निवास पर भेजा गया। नगालैंड के दिमापुर के रहने वाले वांलंग (37) की 23 दिन पहले 7 दिसंबर को सुकमा जिले के बुरकापाल कोबरा 206 ‘ए’ में पोस्टिंग हुई थी।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लगभग 8:30 बजे इंस्पेक्टर सभी से नॉर्मल बर्ताव कर रहा था। जब वह बाथरूम गया तो बाथरूम से काफी देर तक नहीं निकला तब अन्य जवानों ने बाथरूम में जाकर देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली वहीं आत्महत्या के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।