बिलासपुर- स्कूल में दीवार गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। पूरा मामला बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी में निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की है। बताया जा रहा हैं कि 7 वर्षिय बच्ची दूसरी कक्षा की छात्रा थी।
आज स्कूल के दौरान छात्रा बाथरूम जाने के लिए गयी थी। इसी समय बच्ची के ऊपर बाथरूम की दीवार गिर गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बच्ची का नाम वैशाली साहू पिता डाकेश्वर साहू उम्र 7 वर्ष है।
मामले की जानकारी मिलने पर सरकण्डा पुलिस मौके पर पहुँच गयी हैं और मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं। दूसरी तरफ परिजनों ने बताया कि बाथरूम की दीवार जर्जर हो चुकी थी, जिसे सुधारने के लिए कई बार स्कूल के संचालक को शिकायत की गयी पर उसने ध्यान नही दिया जिससे दुर्घटना घटित हो गयी।

