CG- बोर्ड के परीक्षार्थी ध्यान दे.. दो असाइनमेंट जमा करने के बाद ही बोर्ड की परीक्षा दे पाएँगे छात्र

रायपुर- सीजी बोर्ड के छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई सूचना जारी की है। इस आदेश में छात्रों को कम से कम दो असाइनमेंट जमा करने को कहा गया है। इसके तहत अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर का असाइनमेंट पहले ही जारी किया जा चुका था। अब जनवरी में आखिरी असाइनमेंट जारी किए जाएंगे। जिसमें बोर्ड द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब लिखकर असाइनमेंट जमा करना होगा। इसके बिना वे आगामी बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएँगे। छात्रों को आखिरी असाइनमेंट जनवरी में जारी होगा।

माशिमं के अफसरों का कहना है कि असाइनमेंट को लेकर पहले ही कहा गया था कि छात्र इसे गंभीरता से लें। बड़ी संख्या में छात्रों ने पूरे असाइनमेंट बनाए है। इसका मूल्यांकन भी हो चुका है। जो छात्र असाइनमेंट को लेकर अब भी लापरवाही करेंगे, उन्हें परेशानी होगी। जनवरी के बाद और असाइनमेंट नहीं जारी किए जाएंगे। इसलिए जो इसे पूरा नहीं कर पाए हैं वे दिसंबर व जनवरी के असाइनमेंट पर ध्यान दें।

बता दें कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण दर ने पढाई बधित की है, जिसके चलते इस बार दसवीं-बारहवीं की कक्षाएं देर से शुरू हुईं। इसलिए अभी कोर्स में 30-40% की कटौती की गई। साथ ही इस बार शिक्षा मंडल नया पैंतरा अपनाते हुए असाइनमेंट का फार्मूला लागू किया गया।