कांग्रेस ने यूपी में पहले चरण के चुनाव के लिए 30 स्टर प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का भी नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी में कांग्रेस के प्रभारी भी है।
इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और अन्य प्रचारकों का नाम शामिल है।

