CG- पति-पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली… देर तक नहीं खुला दरवाजा तो मकान मालिक…

भिलाई- पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था लेकिन सब कुछ शांत हो गया था। लेकिन सुबह देर तक दरवाजा नहीं खोला जब मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो पति पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया।

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई का है जहां भिलाई तीन के जंजगीरि में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस को दोनों का सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक सुशील यादव पत्नी सुनीता यादव ने भैया भाभी पर प्रताड़ित करने और मां बाप पर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

दोनों की जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी सुशील के बड़े भाई आर्मी में हैं वहीं सुशील एटीएम में गार्ड के रूप में पदस्थ थे कुछ ही महीने उन्होंने नौकरी छोड़ी थी। और नई नौकरी ज्वाइन करने वाला ही था।