दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में छाए हुए हैं। उनकी बल्लेबाजी स्टाइल बिलकुल एबी डिविलयर्स जैसी है। वो छक्के भी डिविलियर्स की तरह ही उड़ाते हैं। उनके हर शॉट में मिस्टर 360 डिग्री की झलक दिख रही और इसलिए अब उन्हें ‘बेबी एबी डिविलियर्स’ के नाम से बुला रहे हैं। 18 साल के ब्रेविस की बल्लेबाजी डिविलियर्स की तरह ही लग रही है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले ब्रेविस अब आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में उतरने वाले हैं। ब्रेविस ने आईपीएल नीलीमी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
- Home
- खेल खिलाड़ी
- IPL 2022: विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेल सकते हैं ‘बेबी एबी डिविलियर्स’

