3 फरवरी को भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे राहुल गांधी

रायपुर- राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ रायपुर में 3 फरवरी को किया जायेगा। इसके लिए नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के हाथों होगा।

मिली जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में भूमिहीन न्याय योजना के साथ ही नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम का भूमिपूजन भी होगा। इसके साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है.