रायपुर- राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो आपरेटर झुलस गए है। जिसमें एक कि आज मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना 31 जनवरी की सुबह 9.30 बजे की है। सूचना मिली है की गर्म लोहा लेकर जा रहे क्रेन से लोहा नीचे गिरा। जो छिटककर नीचे काम कर रहे मोल्ड आपरेटर यशवंत कुमार पिता मुसाफिर राम, उम्र 33 वर्ष निवासी जिला महू, उत्तरप्रदेश और सुरेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 33 निवासी झुनझुन राजस्थान के ऊपर गिरी। जिससे दोनो गंभीर रुप से झुलस गए दोनो को कंपनी प्रबंधन ने तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 फरवरी को इलाज के दौरान यशवंत कुमार की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरे मोल्ड आपरेटर की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज जारी है।

