रायपुर 12 फरवरी 20221 नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है । वहीं एक जवान अप्पाराव के घायल होने की सूचना है । शहीद जवान का नाम एसबी तिर्की था , जो झारखंड के निवासी थे । ये घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र की है । आज सुबह बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि , उसूर इलाके के तिम्मापुरा से लगे पुतकेल के जंगलों में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी । इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर सर्चिंग के लिए पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी ।

