प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को करेंगे किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान वह 773 जिलों के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में 17 केंद्रीय योजनाओं के 240 लाभार्थी सीधे जुड़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ साल पूरे होने पर यह प्रमुख कार्यक्रम होगा। चूंकि हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में चुनाव है, ऐसे में शिमला में कार्यक्रम किए जाने का अपना राजनीतिक महत्व भी है। इस दौरान शिमला के रिज मैदान में मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes