आज का हिन्दू पंचांग, दिनांक – 04 जनवरी 2023

आज का हिन्दू पंचांग, दिनांक – 04 जनवरी 2023

आज का हिन्दू पंचांग ~🌞

⛅दिनांक – 04 जनवरी 2023
⛅दिन – बुधवार
⛅विक्रम संवत् – 2079
⛅शक संवत् – 1944
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – शिशिर
⛅मास – पौष
⛅पक्ष – शुक्ल
⛅तिथि – त्रयोदशी रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
⛅नक्षत्र – रोहिणी शाम 06:49 तक तत्पश्चात मृगशिरा
⛅योग – शुभ सुबह 07:07 तक तत्पश्चात शुक्ल
⛅राहु काल – दोपहर 12:45 से 02:05 तक
⛅सूर्योदय – 07:21
⛅सूर्यास्त – 06:08
⛅दिशा शूल – उत्तर दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:36 से 06:29 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:18 से 01:11 तक
⛅व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत
⛅विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🔸इलायची🔸

🔹इलायची औषधीय रूप से अति महत्त्वपूर्ण है । यह दो प्रकार की होती है – छोटी व बड़ी ।

🔹छोटी इलायची : यह सुंगधित, जठराग्निवर्धक, शीतल, मूत्रल, वातहर, उत्तेजक व पाचक होती है । इसका प्रयोग खाँसी, अजीर्ण, अतिसार, बवासीर, पेटदर्द, श्वास ( दमा ) तथा दाहयुक्त तकलीफों में किया जाता है ।

🔹औषधीय प्रयोग🔹

👉🏻 अधिक केले खाने से हुई बदहजमी एक इलायची खाने से दूर हो जाती है ।

👉🏻 धूप में जाते समय तथा यात्रा में जी मिचलाने पर एक इलायची मुँह में डाल दें ।

👉🏻 १ कप पानी में १ ग्राम इलायची चूर्ण डाल के ५ मिनट तक उबालें । इसे छानकर एक चम्मच शक्कर मिलायें । २ – २ चम्मच यह पानी २ – २ घंटे के अंतर से लेने से जी – मिचलाना, उबकाई आना, उलटी आदि में लाभ होता है ।

👉🏻 छिलके सहित छोटी इलायची तथा मिश्री समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें । चुटकीभर चूर्ण को १ -१ घंटे के अंतर से चूसने से सूखी खाँसी में लाभ होता है । कफ पिघलकर निकल जाता है ।
👉🏻 रात को भिगोये २ बादाम सुबह छिलके उतारकर घिस लें । इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण, आधा ग्राम जावित्री चूर्ण, १ चम्मच मक्खन तथा आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाली पेट खाने से वीर्य पुष्ट व गाढ़ा होता है ।

👉🏻 आधा से १ ग्राम इलायची चूर्ण का आँवले के रस या चूर्ण के साथ सेवन करने से दाह, पेशाब और हाथ-पैरों की जलन दूर होती है ।

👉🏻 आधा ग्राम इलायची दाने का चूर्ण और १-२ ग्राम पीपरामूल चूर्ण को घी के साथ रोज सुबह चाटने से ह्रदयरोग में लाभ होता है ।

👉🏻 छिलके सहित १ इलायची को आग में जलाकर राख कर लें । इस राख को शहद मिलाकर चाटने से उलटी में लाभ होता है ।

👉🏻 १ ग्राम इलायची दाने का चूर्ण दूध के साथ लेने से पेशाब खुलकर आती है एवं मूत्रमार्ग की जलन शांत होती है ।

सावधानी : रात को इलायची न खायें, इससे खट्टी डकारें आती है । इसके अधिक सेवन से गर्भपात होने की भी सम्भावना रहती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *