मुंबई
यात्रा सेवाओं से संबंधित ऑनलाइन मंच मेकमाईट्रिप ने भारतीय भाषाओं में आवाज पर आधारित बुकिंग सुविधा देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ गठजोड़ किया है।.
कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस साझेदारी के बाद उसके ऑनलाइन मंच पर ग्राहक अब जेनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से स्थानीय भाषाओं में भी बोलकर टिकट बुकिंग कर सकेंगे। आवाज के सहारे बुकिंग की प्रक्रिया में माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर ओपनएआई सर्विस और एज्योर कॉग्निटिव सर्विस का इस्तेमाल होगा।.
मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मगो ने कहा, ‘‘माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी के जरिये हम स्थानीय भारतीय भाषाओं में बोलकर बुकिंग कर सकते हैं। इससे ग्राहकों के बुकिंग अनुभव में व्यापक बदलाव होगा।’’

