आरटीओ में नई व्यवस्था: ’लाइसेंस-आरसी बनते ही व्हाट्सअप पर मिल जाएगी सूचना’

मुख्यधारा @ रायपुर

’तुंहर सरकार तुंहर दुआर’ में एस एम एस के साथ-साथ व्हाट्सअप पर भी मिलेगी आवेदन पर प्रगति की जानकारी
अब तक लगभग 19 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस तैयार कर घर पहुंचाए गए

परिवहन सेवाओं को पारदर्शी बनाने आरटीओ ने नई व्यवस्था बनाई है। अब आरसी और लाइसेंस प्रिंट होने की जानकारी वाहन मालिकों को सीधे उनके वाट्सअप पर भी भेज दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही आरसी- लाइसेंस नंबर, आवेदक के नाम के साथ ट्रैकिंग नंबर और आरसी- लाइसेंस प्रिंट कब हुआ और उसे कब भेजा गया यह सभी जानकारी वाट्सअप मैसेज से मिल जाएगी।

प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना में यह नयी सुविधा जोड़ दी गई है। जून 2021 से अब तक 19 लाख 28 हजार 916 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 14 हजार 768 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 14 हजार 148 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

समय पर नहीं पहुंचा तो हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत

परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने बताया कि अब एसएमएस के साथ-साथ वाट्सअप में भी मैसेज भेजना शुरू किया है। आवेदक चाहे तो घर बैठेmParivahan वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आरसी- लाइसेंस डाउनलोड भी  कर सकता है।

आरसी प्रिंट होने के बाद बाद स्पीड पोस्ट के जरिए सप्ताहभर के भीतर अगर आरसी नहीं मिला तो परिवहन विभाग विभाग द्वारा जारिए किए हेल्पलाइन नंबर +91-7580808030  पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10 से 5:30 तक आरसी- लाइसेंस के पहुंचने संबधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समस्या और शिकायतों का भी समाधान मिलेगा।

परिवहन सेवा को सुलभ बनाने अब एसएमएस के साथ वाट्सअप में भी वाहन मालिकों को आरसी- लाइसेंस की जुड़ी सभी जानकारी भेजी जाएगी। टोल फ्री नंबर के जरिए समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
एस प्रकाश , सचिव परिवहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *