मुख्यधारा @ रायपुर
छत्तीसगढ़ में रेलवे ने वंदेभारत एक्सप्रेस की जगह तेजस एक्सप्रेस 14, 15 और 16 जून को तीन दिन चली, लेकिन मंगलवार को इसे बंद कर दिया गया। रेलवे ने बिलासपुर से नागपुर के बीच तेजस की जगह दोबारा वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। यह बुधवार, 17 मई से चलेगी। अंतर यह होगा कि 16 बोगियों की वंदेभारत अब केवल 8 बोगियों से साथ चलाई जाएगी। जानकारों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि ट्रेन खाली नहीं चले।
रेलवे ने तीन दिन रोककर फिर शुरू की जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्जीक्यूटिव और चेयरकार में कटौती कर दी है। छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवंबर को शुरू हुई थी। तब से 13 मई तक ट्रेन चली, लेकिन रेलवे ने ही अपने विश्लेषण में पाया कि ट्रेन को औसतन 65 प्रतिशत यात्री ही मिल रहे थे, बाकी 35 प्रतिशत ट्रेन खाली जा रही थी।
दरअसल टिकट महंगे होने की वजह से यात्री इसमें रुचि कम ले रहे था। दूसरा, बिलासपुर से नागपुर लगभग इतने ही समय में दूरंतो भी पहुंचा रही थी, लेकिन उसका किराया बहुत कम था। इसलिए वंदे भारत के यात्री कम ही थे। यही वजह से रेलवे ने बोगियां ही आधी कर दीं, ताकि ट्रेन खाली नहीं चले। नए रैक में सिर्फ 1 एग्जीक्यूटिव क्लास तथा 7 चेयर कार रहेंगी।
रेलवे ने वंदे भारत की जगह तीन दिन तक तेजस एक्सप्रेस चलाई, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसे भी पर्याप्त यात्री नहीं मिले। यात्रा आसान नहीं है क्योंकि रायपुर से सिर्फ 4 घंटे 12 मिनट में नागपुर पहुंचा जा सकेगा, जिसमें अभी औसतन साढ़े 5 से 6 घंटे लगते हैं।

