- शिकायत करने वालो में समिति के सदस्य भी शामिल
मुख्यधारा @ रायपुर
सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गैर निर्वाचित निजी समिति (सेजबहार जन कल्याण समिति) की मनमानी के खिलाफ सेजबहार कालोनी के रहवासियों ने किया शिकायत । लंबे समय से मिल रही शिकायतों के मद्देनजर कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाऐं छत्तीसगढ़ की ओर से दिनांक 31/05/2023 को नोटिस थमा कर शिकायती पत्र पर जवाब मांगा है।

समिति ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सेजबहार से 1388 मकानों का साफ-सफाई व मेंटेनेंस का कार्य अपने हाथों में लिया है। समिति की कार्यशैली व मनमानी के खिलाफ कालोनी के रहवासियों द्वारा हाउसिंग बोर्ड के आधिकारियों के पास कई बार लिखित व मौखिक समिति की शिकायत की गई। किन्तु हाउसिंग बोर्ड के आधिकारी ने लोगों की शिकायत सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि आप लोग रजिस्ट्रार के पास शिकायत कीजिए। इसलिए दिनांक (27/02/2023)को भाजयुमो नेता राहुल ठाकुर, समिति के सदस्य व सेजबहार हाउसिंग बोर्ड रहवासियों ने अपनी बात रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाऐं छत्तीसगढ़ के सामने रखी।
क्या है शिकायती पत्र में
- समिति पंजीयन के बाद (14/08/2020)से आज तक प्रथम आम सभा नहीं बुलाया गया है।
- समिति के गठन हुए आज दो वर्ष पूरे होने के बाद भी आज तक सार्वजनिक चुनाव के द्वारा समिति के पदाधिकारियों का विधिवत निर्वाचन नहीं किया गया है। समिति के पदाधिकारियों का नाम भी सार्वजनिक किया नहीं गया है।
- पंजीयक कार्यालय को भेजी जाने वाली जानकारी (अधिनियम की धारा 27 के अन्तर्गत संस्था की वार्षिक आमसभा की रिर्पोट कार्यकारिणी समिति की सूची फाइल) भी असत्य व गलत प्रस्तुत किया गया है।
- समिति ने अपने ही नियमावली में उल्लेखित उद्देश्यों के विपरीत कार्य करते हुए सब कुछ गोपनीय तरीके से मनमाने आदेश पारित कर रही है।
- आदेशों का किसी भी तरह विरोध होने की स्थिति में समिति के अनिर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा लोगों के घर जा पर धमकी दी जाती है, थाने में रिपोर्ट कर दबाव बनाया जाता है।
- साफ सफाई व मेंटेनेंस के नाम पर लोगों से मनमाने तरीके से शुल्क वसूल रही है।
- लाखों की राशि वसूलने के बाद भी आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
- समिति की गतिविधियों की शिकायत करने पर हाउसिंग बोर्ड अपना पल्ला झाड़ लेता है।
व्हाट्सअप ग्रुप में शार्ट नोटिस पर ढाई साल बाद आमसभा
गौरतलब है कि नोटिस मिलने के तीन दिन पहले दिनांक 28/05/2023 समिति की ओर से बीते रविवार को सिर्फ समिति के व्हाट्सअप ग्रुप में शार्ट नोटिस पर ढाई साल बाद दोपहर में आमसभा आयोजित की थी। समय को लेकर लोगो के आपत्ति के बावजूद समिति के सदस्य व उससे जुड़े लोग आपस में चर्चा करके सार्वजनिक आमसभा की खाना पूर्ति कर दी गई। कालोनी के 75 फीसदी लोगों काे आम सभा की कोई जानकारी नहीं हैं। जिसमें कालोनी के बकायादारों को टेलीफोनिक सूचना के बाद नही पटाने पर नल कनेक्शन काटने का प्रस्ताव पारित किया गया है ।
पानी के बिल में संबंध में जब हमारी टीम ने बाकाएदारों से बातचीत की तो लोगों का कहना है कि सरचार्ज सहित बहुत ज्यादा पानी का बिल वसूला जा रहा है। उन्हें जल जीवन मिशन योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। लोगों को पानी मिले या ना मिले पानी के बिल में अलग से सरचार्ज जरूर जुड़ जाता है। पानी का बिल भुगतान करने वालों को साथ में भू-संधारण बिल पटाने का दबाव डाला जाता है। जबकि भू-संधारण बिल का विरोध कालोनी में शुरू से लगातार किया जा रहा है।

