सरकारी नौकरी के लिए ठगों के हवाले किए 8 लाख से ज्यादा रुपये, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

मुख्यधारा @रायपुर.

रायपुर कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है राजधानी के कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों ने मंडी निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर राजनांदगांव के रहने वाले एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था. आरोपियों ने बड़े सरकारी अधिकारियों से पहचान होने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों ने पीड़ित से 8 लाख 15 हजार रुपये की ठगी की थी. मामले में 2 आरोपी अशोक सोनी और राजकुमार पटेल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. रोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 420, 34 के तहत कार्रवाई की गई.

पीड़ित सुधीर ने 2022 में ही आरोपियों को पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये कैश दिए. दूसरी बार उसने रायपुर के टैगोर नगर स्थित विधायक विश्राम गृह में 21 मार्च 2023 को 3 लाख 15 हजार रुपये आरोपियों को दिए. .यानी उसने कुल 8 लाख 15 हजार रुपये ठगों को दिए. इसी बीच मंडी निरीक्षक की परीक्षा का रिजल्ट आया. लेकिन लिस्ट में उसका नाम नहीं था. जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन ना नौकरी मिली ना पैसा वापस मिला. जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *