निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, 13 मजदूर दबे

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 12 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद 4 मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चबेला में राइस मिल के लिए गोदाम बनाने का काम चल रहा था। उसी दौरान एक बड़ी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे वहां काम कर रहे 13 मजदूर दब गए। वहां काम कर रहे लोगों ने मलबे में दबे हुए सभी 13 मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम भी पहुंची और सभी घायलों को तत्काल भानुप्रतापपुर लाया गया, यहां एक मजदूर जग्गू राम (45 वर्ष) निवासी चबेला गांव की मौत हो गई। जबकि बाकी मजदूरों का इलाज जारी है। 4 मजदूरों को बहुत ज्यादा चोटें आई हैं, जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *