सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस महीने में पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की सेवा करते हैं उन्हें शुभ फल मिलता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत ही सरल है। इस माह रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। जल चढ़ाने के बाद भक्त भगवान भोलेनाथ को भोग के रूप में बेलपत्र, शमी के पत्ते, कुशा, दूब, भांग, धतूरा और श्रीफल चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति इस महीने में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करता है, तो उसे सभी प्रकार के दुखों, चिंताओं और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
You are Here
- Home
- Un category
- सावन भर भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें
