टीएस सिंहदेव बोले – कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में तो मैं नहीं रहूंगा

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, इस बार वे घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नहीं रहेंगे। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में तो मैं नहीं रहूंगा।

उन्होंने कहा कि अब समय उतना नहीं बचा कि सभी से बात हो सके। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, मैंने कहा भी है मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा, लेकिन सदस्य के रूप में या फीडबैक देने के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं। पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने ही घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने आम लोगों से बात कर कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार किया था। जिसके बाद चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी।

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि, पार्टी टिकट देगी तो लड़ेंगे। उन्होंने कहा, मैंने कहा था- अगर मैं टीम में कंट्रीब्यूट कर सकता हूं… तभी खेलूंगा। मैं चाहूंगा कि मेरा सिलेक्शन हो। मुझे लगता है मैं टीम में योगदान दे सकता हूं। अगर सिलेक्शन हुआ तो मैं खेलूंगा। वहीं टीम का वाइस कैप्टन बनने को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, अभी तक के लिए बना हूं… अगली सीरीज के लिए सिलेक्शन होना है। उसमें अगर सिलेक्शन हुआ तो खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *