धनेश दिवाकर@ मुख्यधारा, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं रमन सिंह ने कहा कि, नतीजों में 40 तक भी कांग्रेस नहीं पहुंचेगी। मुख्यधारा के मुताबिक मुख्यमंत्री पर जनता का भरोसा है बरकरार , 56 सीटों के साथ फिर बन रही कांग्रेस सरकार। कमल ने पकड़ी रफ्तार 15 सीट से बढ़कर 34 सीटों मिल रही इस बार।
| संभाग | सीट | कांग्रेस | भाजपा |
| बस्तर | 12 | 9 | 3 |
| दुर्ग | 20 | 14 | 6 |
| रायपुर | 20 | 13 | 7 |
| बिलासपुर | 24 | 15 | 9 |
| सरगुजा | 14 | 5 | 9 |
| 90 | 56 | 34 |
अब तक के 7 एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ सभी में कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है। खास बात यह है कि दोनों दल सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

