लंबे समय बाद नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट कंमेंटेटर के रूप में अपनी पारी की नई शुरूआत कर रहे हैं। यानी वे इंडियन पॉलिटिकल लीग से दूर रहकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में काम करेंगे। दरअसल पिछले लंबे समय से वह पार्टी की सक्रिय राजनीति से दूर हैं और प्रांतीय लीडरशिप के साथ उनकी पट नहीं रही है। स्टार स्पोर्टस ने अपने इंटरनेट अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि , सरदार ऑफ कामेंटरी बॉक्स इज बैक।
नवजोत सिंह सिद्धू का कमेंट्री की दुनिया में कमबैक, IPL 2024 में करेंगे कमेंट्री

