“कलेक्टर साहब जरा सुनिए” आखिर कार्यवाही के नाम पर क्या कर रही है ? बलौदाबाजार जिले की आबकारी विभाग,, थाने की पुलिस कार्यवाही के नाम पर नंबर 1 और आबकारी विभाग में छाया हुआ है सन्नाटा,, चुनाव भी हो गए…लंबे समय से जमे हुए है अधिकारी…

योगेश यादव/बलौदाबाजार- अवैध शराब पर कार्यवाही के लिए आबकारी विभाग बनाई गई है, लेकिन बलौदा बाजार जिले में आबकारी विभाग तो कार्रवाई नहीं कर पा रही है। आबकारी विभाग से ज्यादा कार्रवाई तो थाने की पुलिस ही कर रही है। जानकारी के मुताबिक अगर आप बलौदाबाजार जिले से हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आबकारी विभाग ने क्या कार्यवाही की और जिले की थाने की पुलिस ने कितनी कार्यवाही की है, लगातार देखने को मिलता है कि थाने की पुलिस सप्ताह में अवैध शराब पर कार्रवाई करती रहती है लेकिन आबकारी विभाग ऐसा क्यों नहीं कर पाती,

जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी उपनिरीक्षक नियुक्त किए है…

जिला आबकारी अधिकारी ने अवध शराब पर कार्यवाही के लिए ही आबकारी उपनिरीक्षक नियुक्त किए है, लेकिन ऐसे में अगर अवैध शराब पर कार्यवाही नही होगी तो फिर सवाल उठेगा ही, और आबकारी विभाग कार्रवाई करती है तो पता ही नहीं चल पाता लेकिन थाने की पुलिस कार्रवाई करती है तो प्रेस विज्ञप्ति जारी होती है, जाहिर सी बात है कि जिले में आबकारी विभाग से ज्यादा थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आरोपी नही पकड़ पाती आबकारी विभाग…

जाहिर सी बात है की आबकारी विभाग अवैध शराब पर कार्यवाही करती है या नहीं यह तो पता ही नहीं चल पाता लेकिन आबकारी विभाग कार्रवाई करती है तो आरोपी को भी नहीं पकड़ पाती, अब सवाल यह उठने लगा है कि आखिर जिले की आबकारी विभाग क्या कर रही है?

लंबे समय से जमे हुए है अधिकारी…

बलौदाबाजार जिले के इलाकों में आबकारी विभाग लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए हैं लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाना एक बड़ा सवाल है ? वही अब देखने वाली बात की आखिर आबकारी विभाग आने वाला समय में कितनी बड़ी कार्रवाई करती है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *