रायपुर। बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र इन दिनों अवैध गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। क्षेत्र में न केवल अवैध महुआ शराब की सप्लाई लगातार जारी है, बल्कि बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टे का खेल भी खुलेआम चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिधौरी और इसके आसपास के गांवों में आए दिन जुआ-सट्टा खेलने का अड्डा सजता है, जहां दूर-दराज से लोग शामिल होने पहुंचते हैं।
जानकारी के अनुसार, इस धंधे में शामिल गिरोह लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर सक्रिय हैं। कार्रवाई के नाम पर छोटे-मोटे खिलाड़ियों और प्यादों को पकड़कर कार्रवाई पूरी कर लेती है, लेकिन इस पूरे खेल को संचालित करने वाले बड़े आरोपियों तक पुलिस की पकड़ नहीं पहुंच पा रही है। यही वजह है कि जुआ और अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है।
जानकारी के मुताबिक अवैध शराब की सप्लाई होने से क्षेत्र में अपराध और सामाजिक बुराइयां भी बढ़ रही हैं। वहीं जुए और सट्टे के चलते कई परिवार आर्थिक संकट में फंस रहे हैं।

