10 दिन से कोमा में हैं पूर्व CM अजीत जोगी, अब डॉक्टरों ने दिया ये नया हेल्थ अपडेट

  • रायपुर. कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आने के बाद अजीत जोगी (Ajit Jogi) कोमा में चले गए हैं. 10 दिनों से जोगी अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनका ट्रीटमेंट करने वाले डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है. 18 मई की शाम करीब 7 बजे अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) जारी किया गया. रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि अभी भी अजीत जोगी वेंटीलेटर पर ही हैं.\
  • श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से हेल्थ बुलेटिनमें बताया गया है कि 74 साल के अजीत जोगी की ब्रेन एक्टिविटी अभी भी बहुत कम है. अस्पताल के मुताबिक सोमवार शाम उनका ब्लड प्रेशर में काफी उतार चढ़ाव देखा गया. फिलहाल उनके दिमाग समेत शरीर के बाकी अंगों को डॉक्टर्स की टीम मॉनिटर कर रही है. अजीत जोगी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
    कई डॉक्टरों से ली जा रही सलाह
  • अजीत जोगी के ट्रीटमेंट में अब विदेश सहित देश के डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है. अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिंह से जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की गई है. इससे पहले सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय कुमार शर्मा से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की गई थी.
  • राइल्स ट्यूब के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है. टीसीडी, वीएनएम, इंफ्रारेड रेडिएशन समेत कई तकनीकों से उनके ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान उनका परिवार उनके साथ है. जोगी के स्वास्थ्य पर हर थोड़ी बड़ी डेवलप्मेंट पर नजर रखी जा रही है.  9 मई को कार्डियक अरेस्ट  आने के बाद से अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं सोमवार को अजीत जोगी का डोपलर स्कैन किया गया है जिसमें उनके ब्रेन में ब्लड सर्कूलेशन देखा. डॉक्टर्स लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं. ट्रीटमेंट की हर संभव कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *