साइबर ठगी की 4 वारदात,चार लोगों से 4.25 लाख रुपये की ठगी

साइबर ठगी की 4 वारदात,चार लोगों से 4.25 लाख रुपये की ठगी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगी की चार अलग-अलग वारदातों में चार लोगों के बैंक खातों से कुल करीब 4 लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का शिकार हुए लोगों ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी

गोलंदाज मोहल्ले के पास रहने वाले जावेद खान को 5 सितंबर को एक मैसेज मिला था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 1.50 लाख रुपये निकल गए। जावेद की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महेंद्र सिंह से 88,500 रुपये की ठगी

दूसरी घटना में आरजेपुरम, भिंड रोड निवासी महेंद्र सिंह भदौरिया साइबर ठगी का शिकार हुए। ठगों ने उनके खाते से 88,500 रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।

त्रिलोक माहौर के खाते से भी निकली रकम

जिरैना गांव निवासी त्रिलोक माहौर के साथ भी ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आई। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 12 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली।

त्रिलोक ने भी घटना की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

मोबाइल गिरने के बाद खाते से निकले 1.74 लाख

चौथी घटना बहोड़ापुर, काली माता मंदिर के पास कोटेश्वर कॉलोनी निवासी अजीत सिंह से जुड़ी है। उनका मोबाइल गिर गया था। इसके बाद उन्हें मैसेज मिला कि उनके बैंक खाते से 1 लाख 74 हजार 228 रुपये निकाल लिए गए हैं।

चारों मामलों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अब पुलिस ठगी के तरीके, बैंक खातों में हुए लेनदेन और साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *