महिंद्रा की पॉपुलर ऑफ-रोड SUV Thar 3-Door जल्द ही नए अवतार में नजर आने वाली है। कंपनी आगामी 22 सितंबर को इसके अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान इसकी झलक कई बार सामने आ चुकी है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स में होने वाले बदलावों की जानकारी मिली है।
नई थार में कंपनी इंजन में बड़े बदलाव नहीं कर रही है। हालांकि, एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मैटिक अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसका डिजाइन हाल ही में आई Mahindra Thar Roxx से प्रेरित नजर आएगा।
फ्रंट डिजाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव
नई Mahindra Thar 3-Door के फ्रंट हिस्से में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टेस्टिंग मॉडल में सर्कुलर LED हेडलैंप्स दिखाई दिए हैं, जिन्हें ग्रिल के साथ फ्लश-फिटेड डिजाइन दिया जा सकता है।
इसके अलावा C-शेप LED DRLs फ्रंट प्रोफाइल को नया लुक दे सकते हैं। कंपनी की सिग्नेचर 6-स्लॉट ग्रिल को भी नए लेआउट में पेश किए जाने की संभावना है। फ्रंट बंपर और टर्न इंडिकेटर्स की डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
साइड प्रोफाइल का बेसिक डिजाइन पहले जैसा रह सकता है, लेकिन इसमें Thar Roxx से प्रेरित नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। रियर में वर्टिकल टेल-लैंप्स का डिजाइन बरकरार रखते हुए LED एलिमेंट्स को अपडेट किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: Samsung का ग्लोबल रोलआउट शुरू, S26 यूजर्स को मिलेंगे AI के नए फीचर्स
केबिन में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स
नई थार के इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस किए जाने की उम्मीद है। इसमें मौजूदा 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।
इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी सॉफ्ट-टॉप वेरिएंट को भी दोबारा लाइनअप में शामिल कर सकती है।
ADAS और 540-डिग्री कैमरा की भी चर्चा
सेफ्टी के मामले में अपडेटेड Thar 3-Door में कई नए फीचर्स जुड़ने की उम्मीद है। इनमें Level-1 ADAS, 540-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर शामिल हो सकते हैं।
इसके साथ ही ESP, TPMS और डुअल एयरबैग्स जैसे मौजूदा सेफ्टी फीचर्स भी जारी रहने की उम्मीद है।
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
मैकेनिकल तौर पर नई Thar 3-Door में मौजूदा इंजन विकल्प जारी रहने की बात कही जा रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसमें:
- 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल – 152 bhp और 300 Nm
- 2.2-लीटर डीजल – 132 bhp और 300 Nm
- 1.5-लीटर डीजल – 119 bhp और 300 Nm
गियरबॉक्स विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल शामिल रहेगा। 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी जारी रहने की उम्मीद है।
4WD सिस्टम पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध रह सकता है।
यह भी पढ़े:Ai+ Nova 2 Power 19 सितंबर को होगा लॉन्च, Dimensity 7100 प्रोसेसर से लैस
कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के बाद Thar 3-Door की कीमत में मामूली बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अनुमान के मुताबिक नई SUV मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब ₹25,000 से ₹50,000 तक महंगी हो सकती है।
फिलहाल Thar 3-Door की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से ₹17.62 लाख के बीच बताई गई है। हालांकि, नई कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।
