- सरकार ने पॉपुलर चीनी गेम पबजी को भारत में बेन कर दिया है
- इस बार जिन ऐप को बेन किया है उसमें कुल 118 ऐप्स शामिल हैं
भारत सरकार ने इस बार पूरे 118 चीनी ऐप्स को बैन किया है। इसमें लाखों यूजर्स का चहेता ऐप पबजी (PUBG) भी शामिल है। यानी वे अब इस गेम को फिलहाल तो नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उन यूजर्स को निराश होने की जरूरत नहीं है, जो इस गेम पर फाइटिंग करते थे। उनके लिए पबजी की तरह कई गेम्स मौजूद हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे ही गेम्स के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जल्दी से इनके बारे में जानते हैं…
1. कॉल ऑफ ड्यूटी (Call of Duty)

पबजी से पहले इस गेम की ही चर्चा होती थी, लेकिन ऐसा नहीं है कि अब इसकी चर्चा नहीं होती। 90 के दशक के बच्चों का ये पसंदीदा गेम रहा है। इसे गूगल प्ले स्टोर से 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस गेम में शानदार ग्राफिक्स, सराउंड साउंड दिया है। इसमें एक साथ 100 प्लेयर अलग-अलग कैरेक्टर और गन्स के साथ हिस्सा ले सकते हैं। इसे एपल स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
| साइज | 94MB |
| इन्स्टॉल | 10 करोड़ |
| एंड्रॉयड | 4.3 और ऊपर |
2. गरेना फ्री फायर (Garena Free fire)

इस गेम को 2017 में रिलीज किया गया था। ये पॉपुलर बैटल गेम है जिसमें डेवलपर्स की तरफ से लगातार अपडेट्स मिलते रहते हैं। इस गेम में आपको एक आइसलैंड पर 49 दूसरे खिलाड़ियों के साथ छोड़ दिया जाता है। पबजी की तरह इसमें आप अपने पैराशूट को कहीं भी उतार सकते हैं, गाड़ी चला सकते हैं। इसे सिंगल या 4 लोगों की टीम बनाकर भी खेला जा सकता है।
3. फोर्टनाइट (Fortnite)

हाल ही में इस गेम से जुड़ी कंट्रोवर्सी के चलते ये गेम अब सुर्खियों में है। अमेरिकन गेमिंग कंपनी इपिक द्वारा तैयार किए गए इस गेम के दुनियाभर में 250 मिलियन (करीब 25 करोड़) यूजर्स हैं। इसमें एक साथ 100 प्लेयर्स ऑनलाइन फाइट कर सकते हैं। गेम की एक स्टेज में करीब 20 मिनट लगते हैं। प्लेयर का गेम ओवर होने के बाद वो तुरंत ही नया खेल सकता है। इस एक्शन गेम में एचडी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इस गेम की लॉन्चिंग के पूरे 18 महीने के बाद एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर लाई थी। इसे इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।
4. आर्क: सर्वाइवल इवॉल्वड (Ark: Survival Evolved)

ये गेम बैटल रॉयल गेम्स से काफी अलग है, क्योंकि इसमें डायनासोर का ट्विस्ट है। इस गेम में 80 से अधिक डायनासोर हैं, जिन्हें प्रशिक्षित करने के लिए रणनीति का उपयोग बनानी होती है। ये डायनासोर जमीन, पानी और हवा और अंडर ग्राउंड के लिए उपलब्ध होते हैं। आपको गांवों और शहरों में जीवित रहने के लिए हथियार, कपड़े और अन्य वस्तुओं को तैयार करना होता है। इस गेम को आप सिंगल या फिर जनजाति (स्क्वाड) में शामिल होकर खेल सकते हैं।
5. बैटललैंड्स रॉयल (Battlelands Royale)

ये एक मल्टीप्लेयर गेम है। जिसे एक बार में अधिकतम 32 प्लेयर्स एक साथ खेल सकते हैं। इसकी एक स्टेज में 3 से 5 मिनट का वक्त लगता है। वहीं, कई तरह के एडवेंचर का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह गेम पबजी के जैसा ज्यादा देर तक खेले जाने वाला गेम नहीं है। इस गेम को खेलने के लिए आपके पास ज्यादा महंगा स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं है।
| साइज | 112MB |
| इन्स्टॉल | 1 करोड़ |
| एंड्रॉयड | 4.1 और ऊपर |

