झारखंड में आज से बढ़ेगी बारिश, दिल्ली, बिहार में मानसून कमजोर, जानें यूपी, बंगाल समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : देश के पश्चिमी तटों पर मानसूनी गतिविधियां बढ़ गयी है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), यूपी (Weather Forecast UP), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharashtra) समेत अन्य स्थानों पर वर्षा हो सकती है. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत उत्तर भारत में आज भी मानसून कमजोर नजर आ रहा है. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar) समेत अन्य राज्यों का हाल…

email

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

दक्षिणी पश्चिमी मध्य प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्सों में आज कम वर्षा होने के आसार है. इस दौरान सागर, सतना, पन्ना से लेकर जबलपुर तक कम वर्षा देखने को मिलेगी. वहीं, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो दक्षिणी पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज भारी वर्षा होने की संभावना है. उम्मीद है कि इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम मंसौर समेत अन्य क्षेत्रों में काफी अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है.

email

गुजरात में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात के कुछ क्षेत्रों में अच्छी वर्षा देखने को मिली है. स्काईमेट वेदर के अनुसार आज भी गुजरात के पूर्वी हिस्सों में अच्छी भारी वर्षा हो सकती है.

email

केरल में भारी बारिश की आशंका, रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार के लिए केरल के इडुक्की, कन्नूर एवं कसारगोड जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है. इसके बाद विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. अधिकारियों ने लोगों को एहतियातन सुरक्षित इलाकों में भेज दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 सितंबर को उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा पास के इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है.

इसके प्रभाव में केरल में 19—21 सितंबर के बीच बारिश एवं कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी थी. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की शनिवार को सुबह कोझीकोड जिले के वडाकरा में 10 सेमी बारिश हुई. जबकि कसारगोड जिले के होसदुर्ग में नौ सेमी, कन्नूर के तालिपराम्बु एवं कसारगोड के कुडुलू में सात-सात सेमी बारिश दर्ज की गयी है.

प्रदेश के आठ जिलों में शनिवार को और छह जिलों में रविवार को ऑरेंज अलर्ट (भारी से बाहुत भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया था. सूत्रों ने बताया कि अलर्ट को देखते हुये, नौसेना, भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों, पुलिस, दमकल बलों को किसी भी आपात स्थिति के मद्देनजर तैयार रहने के लिये कहा गया है. उन्होंने बताया कि जिन जिलों में रेड एवं आरेंज अलर्ट जारी किये गये हैं, वहां आपदा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर शिविरों में भेजा जाएगा.

email

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Forecast)

राजस्थान के पूर्वी और मध्य भागों में मौसम विभाग आज बारिश होने के आसार जताये है. आपको बता दें कि इन क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही थी. उम्मीद है इससे कुछ राहत मिल सकती है.

email

छत्तीसगढ़ और ओडिसा का मौसम

छत्तीसगढ़ और ओडिसा के लिए मौसम विभाग ने आज जो पूर्वानुमान किया है उसके अनुसार ओडिसा के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में भी मौसम बदलने की संभावना है.जिससे यहां भी अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी.

email

झारखंड में आज का मौसम

झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने कल वज्रपात चेतावनी जारी की थी. विभाग की मानें तो आज भी यहां बादल छाए हुए रहेंगे और कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा होने की संभावना नजर आ रही है.

email

बंगाल में आज का मौसम

बंगाल में पिछले 24 घंटे के अंदर कई क्षेत्रों में वर्षा देखने को मिली. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए रहेंगे और कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा भी संभव है.

email

बिहार में आज का मौसम

बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से कुछ स्थानों पर वर्षा देखने को मिली है. लेकिन, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो आज राज्य में मानसून की बहुत अधिक सक्रियता नहीं नजर नहीं आ रही है. यही कारण है कि यहां कई क्षेत्रों में कम वर्षा होने की संभावना है.

email

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान ज्यादा वर्षा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है. यहां मानसून की सक्रियता भी बहुत कम हो गई है.

email

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा मध्य क्षेत्रों में कई स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान वर्षा हो सकती है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर आज भारी वर्षा की संभावना है. बाकि, हिस्सों में हल्की वर्षा होने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो कई स्थानों पर मौसम शुष्क व साफ भी रहेगा.

email

दिल्ली में अगले तीन दिन तक मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में पिछले 11 दिन से बारिश नहीं हुई है, जबकि मानसून अभी खत्म नहीं हुआ है. सफदरजंग वेधशाला ने आठ सितम्बर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी. बारिश में कमी के कारण पिछले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा हुआ है. शुक्रवार को शहर के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सितम्बर में दिल्ली में अभी तक 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने सामान्य 94.9 मिमी की तुलना में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है.

email

उत्तर भारत में आज का मौसम

उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में आज भी मानसून कमजोर रहने की संभावना है. इन स्थानों पर वर्षा की संभावना नजर नहीं आ रही है. आपको बता दें कि यहां का तापमान पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जिसके कारण दिल्ली पंजाब हरियाणा समेत अन्य स्थानों पर उमस भरी गर्मी का दूसरा स्पेल देखने को मिल रही है.

email

देशभर में आज का मौसम (weather in india today)

देश के पश्चिम तटों पर मानसूनी हलचल तेज हो गयी है. जिसके कारण कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक और तटीय भागों में होगी भारी भारी वर्षा के आसार बने हुए है. इधर, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में भी व्यापक वर्षा होने का अनुमान लगाया है. वहीं, गुजरात और राजस्थान में भी कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी. विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले 24 घंटों के दौरान भी मानसून कमजोर ही रहेगा. उमस भरी गर्मी का प्रकोप से पूरा उत्तर भारत परेशान रहेगा.