दो दिन में करीब सस्ता हुआ सोना, चांदी में उछाल

सोने की कीमत (Rate of Gold) में आज एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना गुरुवार को 95 रुपये की गिरावट के साथ खुला। सुबह करीब 10 बजे यह 40 रुपये की गिरावट के साथ 49220 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 14 रुपये की तेजी के साथ 49357 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

 
Gold Rate Today: सोने में जारी है गिरावट, जानिए नया रेट
MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना गुरुवार को 95 रुपये की गिरावट के साथ खुला। यह पिछले सत्र में 49260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 95 रुपये की गिरावट के साथ 49165 रुपये के भाव पर खुला। इस दौरान इसने 49165 रुपये का न्यूनतम और 49313 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 14 रुपये की गिरावट के साथ 49357 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा कीमतों में भी गिरावट

कमजोर वैश्विक रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 118 रुपये की गिरावट के साथ 49,221 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 875 रुपये की गिरावट के साथ 63,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 64,285 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी भी गिरावट दर्शाती 24.22 डॉलर प्रति औंस रही।

नवंबर में जमकर की लोगों ने खरीदारी

क्यों आ रही है सोने में गिरावट?

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

मुसीबत की घड़ी में हमेशा बढ़ी है सोने की चमक!

सोना हमेशा ही मुसीबत की घड़ी में खूब चमका है। 1979 में कई युद्ध हुए और उस साल सोना करीब 120 फीसदी उछला था। अभी हाल ही में 2014 में सीरिया पर अमेरिका का खतरा मंडरा रहा था तो भी सोने के दाम आसमान छूने लगे थे। हालांकि, बाद में यह अपने पुराने स्तर पर आ गया। जब ईरान से अमेरिका का तनाव बढ़ा या फिर जब चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बनी, तब भी सोने की कीमत बढ़ी।