50वां भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई)-2019 का भारतीय पैनोरमा भाग प्रारंभ
50वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-आईएफएफआई-2019 में आज राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती फिल्म ‘हेल्लारो’ के प्रदर्शन के साथ भारतीय पैनोरमा भाग प्रारंभ हुआ। श्री अभिषेक शाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म आज पणजी के आइनॉक्स में फीचर फिल्म श्रेणी में दिखाई गई। गैर फीचर फिल्म श्रेणी में श्री आशीष पांडेय द्वारा निर्देशित कश्मीरी फिल्म ‘नूरेह’ भी दिखाई गई। समारोह में उपस्थित…

