भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 15,413 मामले सामने आए, कुल मामले चार लाख के पार
देश में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या चार लाख से अधिक हो गई है। वहीं 306 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13,254 पर पहुंच गई। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं।…

