verdict Archives - Mukhyadhara.com

एक घंटे में दो इस्तीफे : सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही अजित पवार ने भाजपा का साथ छोड़ा, फडणवीस ने सत्ता छोड़ी
पांच साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस का दूसरा कार्यकाल चार दिन भी नहीं चला। फडणवीस ने अजित पवार के भरोसे पर आनन-फानन केंद्र से राष्ट्रपति शासन हटवाकर शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अजित को उप-मुख्यमंत्री बनाया था। गुपचुप सरकार बनाने के बाद महज तीन दिन में अजित पवार को एहसास हो गया कि सत्ता की चाभी चाचा शरद पवार के पास ही है। मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर फैसला सुनाया और दोपहर आते-आते अजित पवार ने गुपचुप इस्तीफा दे दिया। घंटेभर बाद ही फडणवीस ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इस तरह लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत के बाद भाजपा के हाथ से पहला बड़ा राज्य निकलता दिखा। भाजपा के विधायक कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर बनाए गए और उन्होंने बुधवार सुबह 8 बजे विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है, जिसमें विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी।

10:45 AM : सुप्रीम कोर्ट का फैसला

फडणवीस और अजित पवार के गुपचुप शपथ ग्रहण के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया और बुधवार शाम फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। फ्लोर टेस्ट अोपन बैलट के जरिए करवाने के निर्देश दिए गए। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा भी यही चाहती थी, क्योंकि उन्हें क्रॉस वोटिंग का डर था।

11:00 AM : अजित पवार की गोपनीय मुलाकात

बताया जाता है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुंबई में अजित पवार ने चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले से मुलाकात की। इस मुलाकात में अजित पवार को भाजपा का साथ छोड़ने के लिए मनाया गया।

01:00 PM : दिल्ली में मोदी-शाह-नड्‌डा की बैठक

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्‌डा के बीच बैठक हुई। इस बैठक का एजेंडा सामने नहीं आया, लेकिन यह कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह बैठक तय की गई थी।

02:30 PM : अजित ने इस्तीफा दिया

अजित पवार ने इस्तीफा दिया। यह इस्तीफा उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा। इसी वक्त खबर आई कि थोड़ी देर में फडणवीस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

03:30 PM : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की घोषणा कर दी

फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और जब बुधवार को बहुमत साबित होना है, तब अजित पवार ने हमसे मुलाकात की और कहा कि कुछ कारणों से वे इस गठबंधन में नहीं रह सकते। उन्होंने अपना इस्तीफा मुझे सौंपा। उनका इस्तीफा आने के बाद हमारे पास भी बहुमत नहीं है। भाजपा ने पहले दिन से एक भूमिका ली थी कि हम किसी विधायक को नहीं तोड़ेंगे। हम हॉर्स ट्रेंडिंग नहीं करेंगे। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की सरकार अपने ही बोझ तले दब जाएगी। शिवसेना के नेता सोनिया गांधी के नाम की कसम खा रहे थे। हमें आश्चर्य हुआ कि सत्ता के लिए वे कितने लाचार हैं। जिन्होंने हम पर हॉर्स ट्रेंडिंग का आरोप लगाया, वे तो पूरा अस्तबल खरीदकर बैठे हैं।

फडणवीस ने कहा- नंबर गेम में शिवसेना मोलभाव कर रही थी

फडणवीस ने कहा कहा- जनता ने हमारे गठबंधन को बहुमत दिया था। हमें सबसे बड़े दल के नाते 105 सीटें मिलीं। यह जनादेश भाजपा के लिए था। हमने 70% सीटें जीतीं। शिवसेना ने सिर्फ अपनी 40% सीटें जीतीं। गठबंधन को जनादेश था ही, लेकिन भाजपा के लिए यह बड़ा जनादेश था। इसका सम्मान करते हुए हमने सरकार बनाने की कोशिश की। दुर्भाग्य यह कि जो बात कभी तय नहीं हुई थी, यानी मुख्यमंत्री पद शिवसेना को देने का प्रस्ताव, उसकी बात होती रही। नंबर गेम में अपनी बारगेनिंग पावर बढ़ सकती है, यह सोचकर उन लोगों ने मोलभाव शुरू किया। हमने कहा था कि जो तय हुआ है, वही देंगे। जो तय नहीं हुआ था, वह नहीं दे सकते। हमसे चर्चा करने की बजाय वे राकांपा और कांग्रेस से चर्चा कर रहे थे। जो लोग मातोश्री के बाहर से नहीं गुजरते, वे उस भवन की सीढ़ियां चढ़ रहे थे।

भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर बने

फडणवीस के इस्तीफे के एक घंटे बाद ही तय हो गया कि भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। इससे पहले कांग्रेस ने बाला साहेब थोराट को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग की थी। कांग्रेस ने कहा था कि वे विधानसभा में सबसे वरिष्ठ नेता हैं। थोराट 8 बार के विधायक हैं। थोराट को कांग्रेस विधायक दल का नेता भी चुना गया है। राकांपा ने जयंत पाटिल को विधायक दल का नेता चुना है।

शरद पवार बोले- अजित को व्हिप जारी करने का अधिकार नहीं

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा- यह गलत सूचना फैलाई जा रही है कि अजित राकांपा के विधायक दल के नेता हैं, जो सभी राकांपा विधायकों को शक्ति परीक्षण में भाजपा को वोट करने के लिए व्हिप जारी करेंगे। मैंने कई संविधान विशेषज्ञों से विचार किया है। मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि अजित को पद से हटा दिया है। उनके पास विधायकों को व्हिप जारी करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अवैध तरीके से सत्ता पर कब्जा करने वालों को अब हटना होगा।”

राउत ने कहा- उद्धव ठाकरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री होंगे

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- अजित दादा ने इस्तीफा दे दिया है। वे हमारे साथ हैं। उद्धव ठाकरे पांच साल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। होटल में विधायकों की परेड को आप शक्ति प्रदर्शन कहते हैं, उसे हम शक्ति प्रदर्शन नहीं कहते हैं। हम देश की जनता को दिखाना चाहते हैं, महाराष्ट्र की जनता को दिखाना चाहते हैं, राष्ट्रपति भवन और राजभवन को दिखाना चाहते हैं और जिसने चोरी-छिपे मुख्यमंत्री की शपथ ली उसे भी दिखाना चाहते हैं।

होटल हयात में हुआ था विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

सोमवार रात को विपक्षी दलों के 162 विधायकों ने मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में एक साथ पहुंच शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें तीनों पार्टियों के प्रमुख नेता शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोराट शामिल हुए।

The post एक घंटे में दो इस्तीफे : सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही अजित पवार ने भाजपा का साथ छोड़ा, फडणवीस ने सत्ता छोड़ी appeared first on Mukhyadhara.com.

बोम्मई केस से उत्तराखंड-कर्नाटक तक…फ्लोर टेस्ट को लेकर ये रहे सुप्रीम कोर्ट के फैसले
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट पर हर किसी की नज़र है. देवेंद्र फडणवीस ने अचानक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, जिसने हर किसी को चौंका दिया. विपक्षी पाले में खड़ी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सरकार बनाने के इस तरीके पर सवाल खड़े किए और राज्यपाल के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटा दिया. सोमवार को अदालत इस मामले में फैसला सुना सकती है, ऐसे में अब हर किसी की नज़र SC पर हैं.

ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की परिस्थिति अदालत में खड़ी हुई हो, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश देकर सियासी संकट को खत्म किया गया है. ऐसे ही कुछ मामलों में नज़र डालिए…

2018 कर्नाटक का येदियुरप्पा केस

अभी हाल ही में कर्नाटक में जब सियासी संकट सामने आया तब भी अदालत ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था. कांग्रेस पार्टी ने विधायकों की खरीद-फरोक्त की शिकायत की थी और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था. 17 मई 2018 को बीएस. येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली और सुप्रीम कोर्ट ने 48 घंटे के अंदर येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा था.

2016 में उत्तराखंड सरकार का उदाहरण

2016 में उत्तराखंड में जब सियासी संकट पनपा था तो केंद्र सरकार की ओर से यहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था, सर्वोच्च अदालत ने तब हरीश रावत की सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने का मौका दिया था. जब फ्लोर टेस्ट हुआ तो 61 में से 33 विधायक हरीश रावत के पक्ष में आए थे और राज्य से राष्ट्रपति शासन हट गया था.

1998 जगदंबिका पाल का मामला

1998 में जगदंबिका पाल वाले मामले में भी सर्वोच्च अदालत ने तब फ्लोर टेस्ट का ही आदेश दिया था. अदालत की ओर से 48 घंटे में बहुमत साबित करने को कहा था, ये मामला जगदंबिका पाल बनाम कल्याण सिंह का था.

1994 एस आर बोम्मई केस Vs भारत सरकार

90 के दशक में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से सामने आए एक ऐसे ही मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि सदन में बहुमत साबित करना ही अल्टीमेट टेस्ट होता है. दरअसल, एस.आर. बोम्मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे, लेकिन 1989 में बहुमत ना होने के आधार पर राज्यपाल ने उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया था और राष्ट्रपति शासन को लागू कर दिया गया था.

इसी के खिलाफ बोम्मई पहले हाईकोर्ट गए और बाद में सुप्रीम कोर्ट. सर्वोच्च अदालत ने 11 मार्च 1994 को 9 जजों की बेंच ने दिए अपने फैसले में एस.आर. बोम्मई को दोबारा सरकार बनाने को कहा था और कहा था कि राज्यपाल विधानसभा को तभी भंग कर सकते हैं, जब विधानसभा से संवैधानिक प्रावधानों को निलंबित न कर दिया जाए.

The post बोम्मई केस से उत्तराखंड-कर्नाटक तक…फ्लोर टेस्ट को लेकर ये रहे सुप्रीम कोर्ट के फैसले appeared first on Mukhyadhara.com.