भिलाई- नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के दो प्रत्याशी मैदान छोड़ कर भाग निकले। सबसे पहले सेक्टर 5 से भाजपा के प्रत्याशी सूर्यकांत देवांगन ने चुनाव लड़ने से मना किया। उन्होंने एक दिन पहले ही पार्टी नेताओं को लिखित में दे दिया था कि वह पार्षद चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। फिर नाम वापसी के अंतिम दिन उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया और भाजपा ने शैलबाला साहू के नाम बी फार्म जारी कर उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया।
वही अजितेश सिंह वार्ड-19 राजीव नगर सुपेला से मैदान छोड़कर चल दिए। उन्होंने नाम वापसी के अंतिम 5 मिनट में नामांकन लिया, कि जिससे भाजपा वार्ड 19 से किसी को खड़ा न कर सके।
उन्होंने तो ऐलानिया तौर पर कहा कि उन्होंने भाजपा नेताओं की गलत कार्य शैली का बदला लिया है। उनके राजनीतिक गुरु रामानंद मौर्य को भाजपा ने टिकट नहीं दिया।

