कार्यवाही- किसान से पैसे मांगने वाला पटवारी हुआ निलंबित…

जांजगीर- जिले में पिछले दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो में जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र के हल्का नंबर 21 का पटवारी गोविंद राम कंवर एक किसान से यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि पैसा बाहर जाकर दे दो। किसान से जमीन की पर्ची अलग करने के लिए पैसा मांगने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया। पटवारी का पैसा मांगते वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें वो ये कहते हुए दिखाई दे रहा है कि बाहर जाकर पैसे दो। वीडियो वायरल होने के बाद अब पटवारी पर गाज गिरी है।