देश में रविवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के पांच नए मामले सामने आए और इसके बाद इसके मरीजों की संख्या 38 हो गई। इस वैरिएंट के रविवार को कर्नाटक, चंडीगढ, नागपुर, आंध्र प्रदेश और केरल में क्रमश: एक-एक मामले दर्ज किए गए। ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र में 18, राजस्थान में 9, कर्नाटक में 3, गुजरात में 3, केरल में 1, आंध्र प्रदेश में एक और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में 2, चंडीगढ़ में 1 मामले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट अब तक 63 देशों में पाया जा चुका है और यह डेल्टा वैरिएंट से भी तेजी से फैलेगा। हालांकि, डब्लूएचओ ने यह भी कहा कि फिलहाल यह वैरिएंट डेल्टा से कम घातक है।

