कोरोना के चलते टली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, भारत की मानसा वाराणसी भी संक्रमित..

कोरोना का खतरा एक बार फिर से दुनियाभर में मंडराने लगा है। कई देशों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब इसका प्रकोप मिस वर्ल्ड 2021 के आयोजन पर भी पड़ा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं कई कंटेस्टेंट और स्टाफ सदस्य का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनमें भारत की मानसा वाराणसी भी हैं। जिसके बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से इसकी जानकारी दी गई कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इवेंट को अस्थाई रूप से टाला गया है।