चलती ट्रेन से गिरे 2 युवक, दोनों युवकों की हालत नाजुक

जांजगीर- चांपा- जिले के कोटमीसोनर रेलवे स्टेशन के पास चलती पैसेंजर ट्रेन से 2 युवक रेलवे ट्रैक पर नीचे गिर पड़े। दोनो युवकों को गंभीर चोट आई है। अकलतरा सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एक युवक को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। दूसरे युवक का इलाज जारी है। अकलतरा थाना क्षेत्र की घटना है। मिली जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा के रहने वाला रघुनाथ राठौर और बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम लखुर्री के रहने वाला दीपक कर्ष जोकि पठान कोट काम से गए हुए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। दोनों बिलासपुर से पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर जांजगीर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *