2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 को, 144 साल बाद बन रहा महासंयोग
-

साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगने जा रहा है. इस सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. सूर्य ग्रहण में 144 साल बाद महासंयोग भी बन रहा है. यह ग्रहण धनु राशि में लगेगा जिसमें सूर्य के अलावा गुरु, शनि, केतु और चंद्रमा पहले से ही उपस्थित हैं. आइए जानते हैं ये सूर्य ग्रह किन राशियों के लिए कष्टकारी या फलदायी होगा.
-
2 / 13

मेष-
मेष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कार्यों में रुकावट और संतान को कष्ट दे सकता है. धन की हानि होने की भी संभावना है.उपाय: सुबह के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का लाल आसन पर बैठकर पाठ करें और गुड़ का दान करें.
-
3 / 13

वृष-
वृष राशिवालों को अचानक चोट लगने के योग बन रहे हैं. आंखों की समस्या बढ़ सकती है. सेहत में जरा सी अनदेखी आपको भारी पड़ सकती है.उपाय: नेत्रहीन लोगों को सुबह के समय मीठा भोजन कराएं तथा ॐ घृणि सूर्याय नमः मन्त्र का 108 बार जाप करें.
-
4 / 13

मिथुन-
मिथुन राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है. इस सूर्य ग्रहण का असर आपके कारोबार पर भी पड़ सकता है. सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर कमजोर बनाएगा.उपाय: जरूरतमंद लोगों को गेहूं और गुड़ का दान करें तथा सूर्य नमस्कार करें.
-
5 / 13

कर्क-
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण कार्यों में सफलता के साथ-साथ धन की वृद्धि करेगा. प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बन रहे हैं और रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है.उपाय: भगवान सूर्य नारायण के सूर्याष्टक का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को मीठी वस्तु दान करें.
-
6 / 13

सिंह-
सिंह राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण पेट की समस्या को बढ़ाने के साथ-साथ धन लाभ अवश्य कराएगा. इस दौरान अपने मन में चल रहे विचार किसी से साझा करने से आपको हानि हो सकती है.उपाय: सुबह के समय सूर्य नमस्कार करें और उत्तम स्वास्थ्य के लिए सूर्य के मंत्र ॐ आदित्याय नमः का जाप करें.
-
7 / 13

कन्या-
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण परिवार की समस्याओं को बढ़ाने के साथ-साथ नौकरी में परेशानी उत्पन्न करेगा. इस अवधि में कारोबारियों को भी बड़ी हानि हो सकती है.उपाय: भगवान गणेश और सूर्य स्तोत्र का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को मीठा खाना खिलाए.
-
8 / 13

तुला-तुला राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण मित्रों से कहीं ना कहीं धोखा और पिता की सेहत को खराब करेगा. तुला नया मकान खरीदने का योग है. भाई बहन में मन मुटाव होगा.
उपाय: भगवान शिव के नमः शिवाय मन्त्र का 108 बार जाप करें और गुड़ का दान करें.
-
9 / 13

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कुटुंब में कलह क्लेश को बढ़ा सकता है तथा धन की हानि कराएगा. घर मे कलह क्लेश बढ़ेंगे. अपने गुस्से पर काबू न रखने से बड़ा नुकसान हो सकता है.उपाय: सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को लाल वस्त्र और गुड़ का दान करें.
-
10 / 13

धनु-
धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण स्वास्थ्य खराब करने के साथ-साथ चोट आदि लगवा सकता है. आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी दोगुने होंगे.उपाय: भगवान सूर्य के बारह नामों का जाप करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें.
-
11 / 13

मकर-
मकर राशि वालों के लिए यह सूर्यग्रहण धन खर्च बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की समस्या उत्पन्न करेगा और बहुत विवाद बढ़ाएगा. सूर्य ग्रहण की अवधि में परिजनों की तबियत का भी खास ध्यान रखना होगा.उपाय: भगवान सूर्यनारायण के 108 नामों का जाप करें और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाए.
-
12 / 13

कुंभ-
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण धन लाभ कराने के साथ-साथ संतान की चिंताएं खत्म करेगा. पढ़ाई या नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ माना जा रहा है.उपाय: अपने वजन के बराबर सात अनाज दान करें और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं.
-
13 / 13

मीन-
मीन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कार्यस्थल पर कुछ ना कुछ बदलाव कराने के साथ-साथ मानसिक परेशानी दे सकता है. सहकर्मियों के साथ विवाद में पड़ने से नुकसान होगा. सूर्य ग्रहण खत्म होने तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है.उपाय: सुबह के समय लाल आसन पर बैठकर सूर्य स्तोत्र का पाठ करें और लाल फूल गणेश जी को अर्पित करें.

