Headlines

डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू

Free regular yoga practice center started in WRS Colony Raipur
  • डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू
  • कुलदीप जुनेजा ने विधायक निधि से 05 लाख के शेड निर्माण की घोषणा की

रायपुर । छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत  रायपुर के डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, वीरांगना अवंती बाई वार्ड के माता मंदिर प्रांगण में 32 वंे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा रहे और अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की।

कुलदीप जुनेजा ने योगाभ्यास केंद्र शुरू करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए माता मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास के लिए विधायक निधि से 05 लाख रुपये का शेड निर्माण करवाने की घोषणा की।  शेड निर्माण हो जाने से लोग बिना किसी बाधा के योगाभ्यास कर पाएंगे। उन्होंने सभी लोगों को नियमित योगाभ्यास करने तथा परिवार के सदस्यों को भी योग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राधे श्याम विभार, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव  एम.एल. पांडेय, महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य  देवाशीष मुखर्जी सहित योग साधकगण और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का संचालन योग प्रशिक्षक आर.सी.एस. चंद्रवंशी द्वारा प्रतिदिन सुबह 06 से 07:30 बजे तक वीरांगना अवंती बाई वार्ड के माता मंदिर प्रांगण डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004