19 मार्च को लॉन्च हो रहा है माइक्रोमैक्स का नया बजट स्मार्टफोन, जानिए क्या हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

  • लॉन्च इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल साइट पर 19 मार्च दोपहर 12 बजे से देखा जा सकेगा
  • कहा जा रहा है कि नया फोन माइक्रोमैक्स इन 1 बी का थोड़ा अपग्रेड वर्जन हो सकता है

माइक्रोमैक्स 19 मार्च को भारतीय बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता ने देश में माइक्रोमैक्स इन सीरीज का एक और डिवाइस जारी करने की घोषणा की है, जिसे माइक्रोमैक्स इन 1 कहा जा रहा है। पिछले साल भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी पर हुए संघर्ष के बाद कंपनी में भारतीय बाजार वापसी करते हुए दो नए बजट डिवाइस लॉन्च किए। इसमें माइक्रोमैक्स इन 1 बी और माइक्रोमैक्स इन नोट 1 शामिल हैं।

माइक्रोमैक्स इन 1 को 19 मार्च दोपहर 12 बजे ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। वर्चुअल इवेंट को माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह भी एक बजट डिवाइस होगा। कीमत जानने के लिए लॉन्चिंग तक का इंतजार करना होगा।

माइक्रोमैक्स के अलगे फोन से क्या उम्मीद कर सकते हैं?

  • भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स अपनी नई इन-सीरीज के इन 1 बी को 6,999 रुपए और नोट 1 को 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर चुकी है। अपकमिंग माइक्रोमैक्स इन 1 की भी एक बजट स्मार्टफोन होने की उम्मीद है और इसकी कीमत 12,000 रुपए से कम हो सकती है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन बाजार में पहले से मौजूद अन्य बजट स्मार्टफोन जैसे रेडमी नोट 10, पोको एम 3 को चुनौती देगा। कंपनी अपने अपकमिंग डिवाइस को “भारत का नाया ब्लॉकबस्टर” कह रही है।
  • जैसा की नाम से समझा जा सकता है कि माइक्रोमैक्स इन 1 पुराने मॉडल इन 1 बी का थोड़ा अपग्रेड वर्जन हो सकता है। जहां तक ​​स्पेसिफिकेशंस की बात है तो, माइक्रोमैक्स इन 1 बी में 720×1600 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.52-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसिंग पावर के लिहाज से यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 से लैस है, जिसे 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए, माइक्रोमैक्स इन 1 बी में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। खास बात यह है कि माइक्रोमैक्स फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।