नई दिल्ली- देश के दूसरे सबसे दौलतमंद अरबपति गौतम अडानी की दौलत और रैंकिंग झटके में घट गई है।गौतम अडानी को चीन के अरबपति झोंग शान्शान ने पछाड़ा है। अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की दौलत में 1.53 बिलियन डॉलर की कमी आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत 76.3 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। यही नहीं, गौतम अडानी की रैंकिंग में भी एक अंक की गिरावट आई है। गौतम अडानी दुनिया के 14वें सबसे दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। अब तक वह दुनिया के 13वें सबसे दौलतमंद अरबपति थे।
चीन के अरबपति झोंग शान्शान की दौलत 77.5 बिलियन डॉलर है और वह 13वें सबसे अमीर अरबपति हैं। चीन के अरबपति झोंग शान्शान बोतल बंद पानी का कारोबार करते हैं। ये चीन में बोतल बंद पानी मार्केट में लीडिंग कंपनी है।
अगर मुकेश अंबानी की बात करें तो वे दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति हैं। वर्तमान में मुकेश अंबानी की दौलत 87.1 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी अब भी एशिया के सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं।

